शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

धन प्राप्ति के उपाय

 सोमवार की शाम को काले तिल और कच्चे चावल मिलाकर किसी ब्राम्हण को दान कर दें। ऐसा करने से पितृ दोष का प्रभाव कम हो जाएगा। कई बार धन प्राप्ति में पितृ दोष भी रुकावट डालता है। इस उपाय से समस्या हल हो जाएगी।


सोमवार शाम को देसी घी में आटे को भूनकर पंजीरी बना लें। अब इसका भोग भोलेनाथ को लगाएं। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होंगे और आपकी धन संबंधित परेशानी दूर होगी।

अगर धन नहीं टिकता है उन्हें सोमवार को बेलपत्र पर ओम लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। आप इसे 11, 21, 51 और 108 की संख्या में चढ़ा सकते हैं।

सोमवार की शाम को चांदी के नाग—नागिन का जोड़ा दान करें या इसे शिवलिंग पर चढ़ाए। इससे भी धन की किल्लत दूर होगी।

सफेद चंदन शिवलिंग पर लगाने से भी भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

अनावश्यक रूप से धन खर्च होता रहता है तो सोमवार को मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। आप चाहे तो घर पर भी सुनहरी मछलियां रख सकते हैं। इससे ग्रह दोष दूर होंगे।

सोमवार को पांच कन्याओं या ब्राम्हणों को खीर खिलाएं एवं दक्षिणा दें। ऐसा करने से भी घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें लिखे-9312002527
jankarikal@gmail.com 
jaankaarikaal.com

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें